IPL 2026 Match Timing: कितने बजे शुरू होंगे इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले, दिन और शाम के मैच का समय जान लीजिए

टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को होगा और इस दिन केवल एक ही मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद रविवार 29 मार्च को भी एक ही मैच होगा. सोमवार से शुक्रवार तक रोज एक-एक मुकाबला आयोजित किया जाएगा. वहीं जब दूसरा शनिवार आएगा तो उस दिन दो मैच खेले जाएंगे. चार अप्रैल को शनिवार है और इस दिन दो मुकाबले होंगे.

आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IPL 2026 Match Timing: आईपीएल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हालांकि अभी पूरा कार्यक्रम सामने नहीं आया है, लेकिन सभी टीमों को अपने चार से पांच मैचों के टाइम टेबल की जानकारी मिल गई है. माना जा रहा है कि बाकी मुकाबलों का शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मैच किस समय शुरू होंगे, ताकि कोई मुकाबला मिस न हो. Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

28 मार्च से शुरू होगा इंडियन प्रीमियर लीग 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को होगा और इस दिन केवल एक ही मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद रविवार 29 मार्च को भी एक ही मैच होगा. सोमवार से शुक्रवार तक रोज एक-एक मुकाबला आयोजित किया जाएगा. वहीं जब दूसरा शनिवार आएगा तो उस दिन दो मैच खेले जाएंगे. चार अप्रैल को शनिवार है और इस दिन दो मुकाबले होंगे. इसके बाद रविवार पांच अप्रैल को भी दो मैच खेले जाने का कार्यक्रम है.

दिन और शाम के मैच का समय जान लें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिन और शाम दोनों समय मैच खेले जाएंगे. दिन के मुकाबले दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर तीन बजे होगा.

वहीं शाम के मैच साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे और इन मुकाबलों के लिए टॉस शाम सात बजे होगा. शाम को शुरू होने वाले मैच आमतौर पर रात करीब 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक खत्म हो सकते हैं. ऐसे में दर्शकों को मैच का समय पहले से नोट कर लेना चाहिए ताकि कोई मुकाबला छूट न जाए.

कहां देख पाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण अधिकार इस बार भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी टीवी पर मैच देखने के लिए दर्शकों को स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री भी उपलब्ध रहेगी.

वहीं मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. इसके अलावा किसी अन्य टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आईपीएल के मैच लाइव प्रसारित नहीं किए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू