IPL 2025 Playoff Qualification Scenarios: आईपीएल के दोबारा शुरू होने से जानें प्लेऑफ में किन टीमों की अभी उम्मीद बाकी, यहां समझें पूरा समीकरण

17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. आईपीएल के 18वें सीजन में कुल 17 मुकाबले बचे हैं. इस दौरान 13 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बाकी बचे चार प्लेऑफ्स के मैच हैं. लीग के सभी मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं प्लेऑफ्स किस मैदान में खेले जाएंगे. इसका ऐलान होना अभी बाकी हैं.

आईपीएल ट्रॉफी

Indian Premier League 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को दोबारा शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच 17 मई से खेले जाएंगे. बता दें कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan War) के बीच तनाव के कारण ब्लैकआउट की वजह से 8 मई को धर्मशाला (Dharmsala) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs SC) का मैच बीच में ही रोक देना पड़ा था. बाकी के मैच भी स्थगित कर दिए गए थे, जिसके बाद नए शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था. आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका दिया है. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. यह भी पढ़ें: South Africa Announce WTC Final Squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी किया टीम का ऐलान, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेगी; देखें पूरा स्क्वॉड

आईपीएल का 18वां सीजन स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला रोक दिया गया था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी और जब मैच रोका गया तो उनका स्कोर 10.1 ओवरों में 122 रन था. अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती हैं, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाती. अब बीसीसीआई ने जब नए शेड्यूल का ऐलान किया है. इस बीच दो डबल हेडर भी हैं. बीसीसीआई ने मुकाबलों के लिए 6 वेन्यू चुने हैं.

17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. आईपीएल के 18वें सीजन में कुल 17 मुकाबले बचे हैं. इस दौरान 13 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बाकी बचे चार प्लेऑफ्स के मैच हैं. लीग के सभी मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं प्लेऑफ्स किस मैदान में खेले जाएंगे. इसका ऐलान होना अभी बाकी हैं.

आईपीएल 2025 में बाकी बचे लीग मैच दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 17 मई को जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा, तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु में होगा.

आईपीएल के मौजूदा सीजन से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स बाहर हो चुकी हैं. वहीं बाकी बची सात टीमों के बीच अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस बनी हुई है. अब तक किसी भी टीम ने प्लेऑफ में जगह तय नहीं किया है.

बता दें कि गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 16 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर है. वहीं आरसीबी 11 मैचों में 16 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स 11 मैचों में 15 अंक के साथ तीसरे, मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 14 प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैच में 11 अंक के साथ छठे स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैच में 10 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. इन्हीं सात टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ मची हुई है. इस टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला 29 मई, एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा. वहीं दूसरा क्वीलीफायर मैच 1 जून को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें