क्रिकेट

IPL 2025 Viewership Records: आईपीएल का 18वां सीजन बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट, 1 अरब दर्शकों ने रचा नया इतिहास, डिजिटल पर भी टूटे सारे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग(TATA IPL) 2025 ने अपने 18वें सीज़न में इतिहास रच दिया है. इस बार का सीज़न अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आईपीएल संस्करण बन चुका है. टेलीविज़न और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर इस सीज़न ने कुल मिलाकर 1 अरब दर्शकों तक पहुंच बनाई और 840 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया, जो T20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

IPL 2025 Viewership Records: आईपीएल का 18वां सीजन बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट, 1 अरब दर्शकों ने रचा नया इतिहास, डिजिटल पर भी टूटे सारे रिकॉर्ड
आईपीएल ट्रॉफी (Photo credits: X/@IPL)

IPL 2025 Viewership Records: इंडियन प्रीमियर लीग(TATA IPL) 2025 ने अपने 18वें सीज़न में इतिहास रच दिया है. इस बार का सीज़न अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आईपीएल संस्करण बन चुका है. टेलीविज़न और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर इस सीज़न ने कुल मिलाकर 1 अरब दर्शकों तक पहुंच बनाई और 840 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया, जो T20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान JioStar का रहा, जो इस सीज़न का एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग पार्टनर था. 'Generation Bold' और 'Generation Gold' जैसे दोहरे नैरेटिव के साथ, JioStar ने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में BCCI ने कमाए हजारों करोड़ रुपये, जानिए कहां-कहां से हुई मोटी कमाई

JioHotstar पर डिजिटल व्यूअरशिप ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस प्लेटफॉर्म ने 23.1 अरब व्यूज और 384.6 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 29% अधिक है. खास बात यह रही कि भारत में Connected TV (CTV) पर क्रिकेट देखने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी, जिसकी ग्रोथ 49% रही. यानी अब लोग मोबाइल की जगह बड़े स्क्रीन पर आईपीएल देखना पसंद कर रहे हैं.

टीवी ने भी दिखाई ताकत, रिकॉर्ड रेटिंग के साथ छाए Star Sports

जहां डिजिटल ने नए रिकॉर्ड बनाए, वहीं Star Sports ने भी टेलीविज़न पर शानदार प्रदर्शन किया. चैनल ने 456 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया और कोर डेमोग्राफिक में अब तक की सबसे ऊंची TV रेटिंग (TVR) पाई. IPL 2025 का फाइनल मुकाबला इस पूरे सीज़न की जान रहा. इस मैच ने JioStar प्लेटफॉर्म्स पर 31.7 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया. किसी भी T20 मैच के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा हैं. टेलीविज़न पर, इस फाइनल को 169 मिलियन दर्शकों ने देखा और 15 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज हुआ.

डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर यह मैच एक नया इतिहास बना गया.  892 मिलियन वीडियो व्यूज, 55 मिलियन पीक कंकरेंसी, और 16.74 अरब मिनट का एंगेजमेंट, जिससे यह मैच T20 इतिहास का सबसे बड़ा डिजिटल इवेंट बन गया.

IPL 2025 सिर्फ आंकड़ों के लिए नहीं, बल्कि कुछ ऐतिहासिक पलों के लिए भी याद किया जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली, जिससे विराट कोहली का सालों पुराना सपना पूरा हुआ. महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर सभी को चौंका दिया और आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन गए. JioStar ने इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए MaxView 2.0, स्वाइप नेविगेशन, FAST चैनल्स, वॉयस-इनेबल्ड सर्च, और 12 भारतीय भाषाओं में VOD कंटेंट जैसी तकनीकों को शामिल किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).