IPL 2022, KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 216 रनों का लक्ष्य दिया, पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक

दिल्ली का स्कोर 8.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 93 रन हो गया. इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत और वार्नर ने रन की गति को बरकरार रखते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. कप्तान पंत और वार्नर केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. इस बीच, वार्नर ने भी 35 गेंदों में छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

डेविड वार्नर (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) (51) और डेविड वार्नर (David Warner) (61) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 216 रनों का लक्ष्य दिया. दिल्ली ने 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 215 रन बनाए. टीम की ओर से पृथ्वी और वार्नर ने 52 गेंदों में 93 रनों की सबसे सफल साझेदारी की. कोलकाता की ओर से सुनील नरेन (Sunil Narine) ने दो विकेट लिए. वहीं, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया. IPL 2022, KKR vs DC: डेविड वार्नर ने बल्ले से मचाया कोहराम, दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दिया 216 रनों का टारगेट

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, जिससे उन्होंने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाएं 68 रन बनाए. पृथ्वी ने अपनी विस्फोट पारी को जारी रखते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, दूसरे छोर पर वार्नर भी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन वरुण की गेंद पर पृथ्वी सात चौके और दो छक्के की मदद से 29 गेंदों में 51 रन बनाकर बोल्ड हो गए.

दिल्ली का स्कोर 8.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 93 रन हो गया. इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत और वार्नर ने रन की गति को बरकरार रखते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. कप्तान पंत और वार्नर केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. इस बीच, वार्नर ने भी 35 गेंदों में छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, कप्तान पंत (27) आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच आउट हो गए, जिससे 13 ओवरों में दिल्ली को 148 रनों पर दूसरा झटका लगा. इसके साथ उनके और वार्नर के बीच 27 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया.

चौथे नंबर पर आए ललित यादव (1) को नरेन ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद, वार्नर (61) को उमेश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. रोवमैन पॉवेल (8) भी बिना कमाल दिखाए नरेन की गेंद पर रिंकु के हाथों कैच आउट हो गए, जिससे दिल्ली का स्कोर 16.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. इस बीच, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और दिल्ली का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. पटेल (22) और शार्दुल (29) ने 20 गेंदों में 49 रनों की नाबाद साझेदारी कर दिल्ली को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रनों पर पहुंचा दिया. अब कोलकाता को जीतने के लिए 216 रन बनाने होंगे.

Share Now

Tags

CSK CSK vs Punjab Kings CSK vs SRH CSK vs Sunrisers Hyderabad Delhi Capitals Gujarat Giants vs Punjab Kings hardik pandya Indian Premier League 2022 indian premiere league IPL IPL 2022 KKR vs Delhi Capitals KKR vs PBKS KL Rahul LSG vs vs DC Lucknow Supergiants Lucknow Supergiants vs CSK Lucknow Supergiants vs Delhi Capitals Lucknow Supergiants vs Gujarat Titans Lucknow Supergiants vs Sunrisers Hyderabad MI vs RCB MS Dhoni Mumbai Indians Mumbai Indians vs Delhi Capitals Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Punjab Kings Rajasthan Royals vs Lucknow Supergiants RCB Rishabh Pant Rohit Sharma RR vs LSG SRH vs LSG Tata IPL Tata IPL 2022 Team India Virat Kohli आईपीएल आईपीएल 2022 आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2022 ऋषभ पंत एमएस धोनी केएल राहुल केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स केकेआर बनाम पंजाब किंग्स गुजरात जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2022 टीम इंडिया दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स रोहित शर्मा लखनऊ सुपरजायंट्स विराट कोहली हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड