क्रिकेट

IPL 2022, CSK vs SRH: हैदराबाद ने सीएसके को आठ विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में हैरदाबाद ने सीएसके को आठ विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए.

IPL 2022, CSK vs SRH: हैदराबाद ने सीएसके को आठ विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी
अभिषेक शर्मा (Photo Credits: Twitter/IPL)

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में हैरदाबाद ने सीएसके को आठ विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए. सीएसके की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने दो-दो विकेट झटके. हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए. सीएसके की ओर से मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).