IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी, सीएसके 97 रनों पर सिमटा

इसके बाद, डेरेन ब्रावो ने धोनी के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण रन टीम के लिए जोड़े. वहीं, दूसरी छोर पर धोनी ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए. ब्रावो ने धोनी के साथ मिलकर 29 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी की. इस बीच, कुमार कार्तिकेय ने एक ही ओवर में दो विकेट झटकर कर चेन्नई को और मुश्किल में डाल दिया. उन्होंने ब्रावो (12) और सिमरजीत सिंह (2) को चलता किया.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 16 ओवर में 97 रनों पर समेट दिया, जिससे मुंबई को 98 रनों का लक्ष्य मिला. टीम की ओर से एमएस धोनी (36 नाबाद) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स (Daniel Sams) ने तीन विकेट लिए. IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, सीएसके को 97 रनों पर रोका

वहीं, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि पावरप्ले में ही उनकी 32 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इस दौरान, डेवोन कॉनवे (0), मोईन अली (0), रॉबिन उथप्पा (1), ऋतुराज गायकवाड़ (7) और अंबाती रायडू (10) जल्द ही आउट हो गए,  इसके बाद, कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे ने धर्य से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन दुबे (10) भी मेरेडिथ के शिकार हो गए.

इसके बाद, डेरेन ब्रावो ने धोनी के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण रन टीम के लिए जोड़े. वहीं, दूसरी छोर पर धोनी ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए. ब्रावो ने धोनी के साथ मिलकर 29 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी की. इस बीच, कुमार कार्तिकेय ने एक ही ओवर में दो विकेट झटकर कर चेन्नई को और मुश्किल में डाल दिया. उन्होंने ब्रावो (12) और सिमरजीत सिंह (2) को चलता किया.

इसके बाद, महेश थीक्षाना को बिना खाता खोले ही रमनदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया, जिससे 12.5 ओवरों में 81 रनों पर ही चेन्नई ने नौ विकेट खो दिए. दूसरी छोर पर धोनी ने टीम के लिए छक्के और चौके लगाए, लेकिन सिंगल लेने के प्रयास में मुकेश चौधरी (4) रन आउट हो गए, जिससे चेन्नई 16 ओवरों में 97 रनों पर ढेर हो गई. धोनी चार चौके और दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे. अब मुंबई को जीतने के लिए 98 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट