IPL 2021: आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली
विराट कोहली (Photo credits: Facebook)

टीम इंडिया की टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट कोहली ने आईपीएल की अपनी टीम आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान किया है. विराट कोहली ने कहा कि आरसीबी के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा. मैं अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा. मैं आरसीबी के सभी प्रशंसकों को मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं.