IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण के पहले इन टीमों ने बदले खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि कुछ खिलाड़ी चोट के कारण तो कुछ निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने करार किया है. टिम साउथी को पैट कमिंस के बदले टीम से जोड़ा गया है.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा. आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भिड़ेगी. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई हैं. अब तक 4 फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की तलाश कर लिए हैं. IPL 2021 Points Table: आईपीएल के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले यहां पढ़ें अंकतालिका में सभी टीमों की क्या है वर्तमान स्थिति

बता दें कि कुछ खिलाड़ी चोट के कारण तो कुछ निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने करार किया है. टिम साउथी को पैट कमिंस के बदले टीम से जोड़ा गया है. केकेआर से पहले आरसीबी, राजस्थान रायल्स और पंजाब किंग्स भी अपनी टीम में बदलाव की घोषणा कर चुके है.

आरसीबी ने आईपीएल के दूसरे चरण से पहले सबसे ज्यादा खिलाड़ी बदले हैं. राजस्थान रायल्स ने भी दो बदलाव किए हैं. चोटिल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और एंड्रयू टाय के रिप्लेसमेंट टीम ने खोजे हैं. पंजाब किंग्स ने रिले मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है.

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने में अब 21 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे.

टीम                    पुराना खिलाड़ी             नया खिलाड़ी

आरसीबी              एडम जांपा                     वानिंदु हसरंगा

आरसीबी              डेनियल सैम्स                 दुष्मंता चमीरा

आरसीबी              केन रिचर्डसन                जार्ज गार्टन

आरसीबी              फिन एलेन                       टिम डेविड

आरआर               जोफ्रा आर्चर                   ग्लेन फिलिप्स

आरआर               एंड्रयू टाई                         तबरेज शम्सी

पंजाब किंग्स        रिले मेरेडिथ                    नाथन एलिस

पंजाब किंग्स        झाय रिचर्डसन               आदिल राशिद

केकेआर               पैट कमिंस                      टिम साऊथी

दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है. सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट