IPL 2021: डीसी vs एसआरएच मुकाबले से पहले T Natarajan हुए कोरोना पॉजिटिव, यहां पढ़ें आज का मुकाबला होगा या नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. खबर आ रही है कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा टीम के अन्य छह सदस्यों को भी सुरक्षा की दृष्टि से आइसोलेट कर दिया गया है.

टी नटराजन (Photo Credits: Instagram)

अबू धाबी, 22 सितंबर: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. खबर आ रही है कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad) मुकाबले से पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा टीम के अन्य छह सदस्यों को भी सुरक्षा की दृष्टि से आइसोलेट कर दिया गया है.

बता दें इससे पहले आईपीएल 2021 का पहला चरण भारत में खेला गया था. इस दौरान भी कई टीमों में खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को उस दौरान अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया था. पहले सीजन में कुल 29 मुकाबले खेले गए थे. वहीं दूसरे चरण में अबतक तीन मुकाबले हुए हैं. दूसरे चरण का चौथा मुकाबला आज दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम सात बजे से दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है.

यह भी पढ़ें- शरद पवार ने बताया कैसे 2007 में धोनी को बनाया गया कप्तान, सचिन तेंदुलकर का है अहम रोल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद आज के मैच को लेकर संशय की स्थिति बनने लगी थी, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने स्पष्ट किया है कि दूसरे चरण का चौथा मुकाबला अपने तय समयानुसार खेला जाएगा. फिलहाल नटराजन और उनके संपर्क में आने वाले खिलाड़ियों व स्टाफ के अन्य सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.

बता दें आज के मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी साढ़े सात बजे से किया जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की कमान जहां 23 वर्षीय विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, वहीं एसआरएच की अगुवाई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 31 वर्षीय अनुभवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड