IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बीच में छोड़ा आईपीएल, परिवार में कई लोग हुए हैं कोरोना संक्रमित
आर अश्विन (R Ashwin) ने कहा कि अगर जल्द सब ठीक हुआ तो वह टीम के साथ दोबारा जु़ड़ने की कोशिश करेंगे. अश्विन इस वक्त अपने शहर चेन्नई में ही मौजूद हैं, जहां उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आईपीएल 2021 (IPL) के अपने मुकाबले खेल रही है. अश्विन इससे पहले अपनी टीम के साथ मुंबई में थे. अश्विन ने इस सीजन में अभी तक दिल्ली के लिए सभी 5 मैच खेले हैं.
मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) में शानदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने बीच में ही आईपीएल छोड़ने का फैसला लिया है. अश्विन का परिवार इस समय कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ जंग लड़ रहा है और अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. रविवार को आईपीएल 2021 में सनराईजर्स हैदराबाद (SRH) को हराने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी. DC vs SRH 20th IPL Match 2021: सीजन के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया
आर अश्विन ने मैच के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, "मैं कल से इस साल के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार इस समय कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहा है. इस मुश्किल समय में मैं उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना चाहता हूं. यदि भविष्य में हालत बेहतर होते हैं तो मैं मैदान में वापसी के बारे में सोच सकता हूं. धन्यवाद."
I would be taking a break from this years IPL from tomorrow. My family and extended family are putting up a fight against #COVID19 and I want to support them during these tough times. I expect to return to play if things go in the right direction. Thank you @DelhiCapitals 🙏🙏
— Stay home stay safe! Take your vaccine🇮🇳 (@ashwinravi99) April 25, 2021
अश्विन ने कहा कि अगर जल्द सब ठीक हुआ तो वह टीम के साथ दोबारा जु़ड़ने की कोशिश करेंगे. अश्विन इस वक्त अपने शहर चेन्नई में ही मौजूद हैं, जहां उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के अपने मुकाबले खेल रही है. आर अश्विन इससे पहले अपनी टीम के साथ मुंबई में थे. अश्विन ने इस सीजन में अभी तक दिल्ली के लिए सभी 5 मैच खेले हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस फिरकी गेंदबाज को पूरा समर्थन दिया और परिवार की सलामती के लिए दुआ मांगी. दिल्ली ने ट्वीट कर लिखा, “अश्विन, इस मुश्किल वक्त में हमारी ओर से आपको पूरा समर्थन है. दिल्ली कैपिटल्स में सभी की ओर से आपको और आपके परिवार को ताकत मिले और दुआएं.”
Extending our full support to you in these difficult times, @ashwinravi99 🤝🏽
Sending you and your family all the strength and prayers from all of us at Delhi Capitals 💙 https://t.co/JoqzDGFVdB
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2021
बता दें कि अश्विन ने 23 अप्रैल को ट्वीट में कहा था कि कोरोना की इस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जिस तरह से भी हो सकेगा वो सपोर्ट जरूर करेंगे. अश्विन के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर लौट चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन पिछले हफ्ते ही बायो-बबल की थकान के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे. रविवार को राजस्थान के ऑलराउंडर एंड्र्यू टाय ने भी निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

