IPL 2021: राहुल तेवतिया और रियान पराग का अनोखा सेल्फी सेलिब्रेशन, RR ने भी शेयर किया जबरदस्त MEME

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया, जो सही भी साबित हुआ. गेंदबाजों ने की शानदारप्रदर्शन किया और केकेआर केवल 133 रोक दिया. राजस्थान ने आसानी से मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया. लेकिन इस मैच में राजस्थान के खिलाड़ी रियान पराग और राहुल तेवतिया का अनोखा जश्न देखने लायक रहा.

राहुल तेवतिया और रियान पराग (Photo credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल (IPL) में मैच के दौरान खिलाड़ी अपने अनोखे और अजीबोगरीब सेलिब्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरते है, ऐसा ही कुछ शनिवार को हुए मैच के दौरान देखने को मिला. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के रियान पराग (Riyan Parag) और राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) का अनोखा सेल्फी सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. IPL 2021: दिल थाम के बैठिए, चोटिल Ben Stokes की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस दिग्गज खिलाड़ी की होने जा रही है एंट्री

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया, जो सही भी साबित हुआ. गेंदबाजों ने की शानदारप्रदर्शन किया  और केकेआर केवल 133 रोक दिया. राजस्थान ने आसानी से मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया. लेकिन इस मैच में राजस्थान के खिलाड़ी रियान पराग और राहुल तेवतिया का अनोखा जश्न देखने लायक रहा.

बता दें कि केकेआर की पारी के अंत के ओवरों में रियान पराग और राहुल तेवतिया बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. मैदान पर बिहू डांस के लिए मशहूर पराग ने इस बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फिर सभी का ध्यान खींचा. रियान पराग ने राहुल त्रिपाठी का कैच लिया और दूसरी तरफ राहुल तेवतिया उनकी तरफ दौड़ते हुए आये और उन्होंने जेब से अदृश्य फोन निकाला और मैदान पर सेल्फी ली. इसके बाद पैट कमिंस का कैच भी रियान पराग ने लिया और इस बार राहुल तेवतिया ने जेब से फोन निकाला और रियान पराग की तरफ फेंका. दोनों खिलाड़ियों ने फिर से सेल्फी ली और मुस्कारते हुए जश्न मनाया.

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इन दोनों के अनोखे जश्न को लेकर एक मीम शेयर किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है और ये मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. रियान पराग और राहुल तेवतिया राजस्थान के शानदार फील्डर हैं. उन्होंने अहम मौकों पर टीम की जीत में अपना योगदान दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड