IPL 2021 PBKS vs DC: मैच के दौरान पिच पर पृथ्वी शॉ ने किया कुछ ऐसा, जिसे देखकर लोगों ने बंद कर ली आंखें, वीडियो वायरल

बता दें कि दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में पृथ्वी शॉ छाए रहे. पहले फिल्डिंग के दौरान उन्होंने ऐसा थ्रो फेंका कि ऋषभ पंत बाल-बाल बचे गए. दूसरी तरफ जब वो बैटिंग करने आए तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखकर लोग हैरान रह गए.

पृथ्वी शॉ (Photo credits: Twitter)

अहमदाबाद:  रविवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी पृथ्वी शॉ की हालत देखकर सहम गए थे, क्योंकि वह बहुत दर्द से कराह रहे थे.  इस मुकाबला में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब (PBKS) को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. पृथ्वी शॉ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है.  IPL 2021 DC vs KKR: एक ओवर में छह चौके खाने के बाद शिवम मावी ने पृथ्वी शॉ से कुछ ऐसे लिया बदला- देखें मजेदार वीडियो

बता दें कि दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में पृथ्वी शॉ छाए रहे. पहले फिल्डिंग के दौरान उन्होंने ऐसा थ्रो फेंका कि ऋषभ पंत बाल-बाल बचे गए. दूसरी तरफ जब वो बैटिंग करने आए तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखकर लोग हैरान रह गए. बैटिंग करने के दौरान उनके एडी में कुछ गड़बड़ी हो गई, जिसे वह बीच पिच पर ही सही करने लगे. इतना ही नहीं एडी को सही करते हुए शॉ हंसने भी लगे. उनके साथ टीम का एक मेंबर भी मौजूद था. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है. कुछ लोगों ने अपनी आंखें भी बंद कर ली. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस मैच में पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को छह विकेट पर 166 रनों पर रोक दिया. पंजाब को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. दिल्ली की 8 मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ सबसे ऊपर है. दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 2 मैच और जीतने है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त