IPL 2021 Orange Cap Holder Batsman With Most Runs: यहां पढ़ें आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाडियों की सूचि
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण का आगाज हो चूका है. देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर साल सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज को समापन समारोह के दौरान ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है.
IPL 2021 Orange Cap Holder Batsman With Most Runs: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के दूसरे चरण का आगाज हो चूका है. देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर साल सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज को समापन समारोह के दौरान ऑरेंज कैप (Orange Cap) से सम्मानित किया जाता है. बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल भले ही पूरी तरह से भारतीय लीग मानी जाती है लेकिन हर साल अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें विदेशी खिलाड़ियों का ही बोलबाला रहा है. आईपीएल टूर्नामेंट में अबतक कुल 13 सीजन खेले गए हैं. जिसमें चार बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है तो वहीं विदेशी बल्लेबाज इस खिताब को नौ बार अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं.
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इस साल ऑरेंज कैप पर कब्जा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बलेल्बाज शॉन मार्श ने जमाया था. उन्होंने इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए कुल 616 रन बनाये थे. इसके बाद साल 2009 में इस खिताब को मैथ्यू हेडन अपने नाम करने में कामयाब रहे. हेडन ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 572 रन बनाए. इसके पश्चात् साल 2010 में सचिन तेंदुलकर, साल 2011 एवं 12 में क्रिस गेल ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया. साल 2013 में माइकल हसी, साल 2014 में रॉबिन उथप्पा, साल 2015 में डेविड वॉर्नर, साल 2016 में विराट कोहली, साल 2017 में डेविड वार्नर, साल 2018 में केन विलियमसन, साल 2019 में फिर डेविड वार्नर और साल 2020 में केएल राहुल इस खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे.
| Sr. No. | Player Name | Country | Team | Matches | Runs |
| 1. | KL Rahul | India | PBKS | 13 | 626 |
| 2. | Ruturaj Gaikwad | India | CSK | 15 | 603 |
| 3. | Shikhar Dhawan | India | DC | 15 | 551 |
बता दें कि आईपीएल 2021 (IPL2021) का पहला मुकाबला साल 2020 की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलौर की टीम ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से शिकस्त दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

