IPL 2021 के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, लिखा खास मैसेज

टीम इंडिया के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह एक रूम में ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

नई दिल्ली, 29 मार्च: टीम इंडिया के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह एक रूम में ट्रेडमिल (Treadmill) पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'कोई आराम का दिन नहीं है. यहां से आईपीएल की तैयारी शुरू होती है.'

बता दें कि आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज इस साल नौ अप्रैल 2021 से हो रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- भारत का यह दिग्गज तेज गेंदबाज दोबारा खेलना चाहता है टेस्ट क्रिकेट

बात करें आईपीएल में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 192 मैच खेलते हुए 184 पारियों में 38.2 की एवरेज से 5878 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम पांच शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन है.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने आईपीएल में 192 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 92.0 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ  गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर दो विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड