IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कई सदस्य आए COVID-19 के चपेट में, पूरी टीम हुई क्वारंटीन

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कई सदस्य कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई टीम के 12 मेंबर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स लोगो (Photo Credits: Twitter/Chennai Super Kings)

IPL 2020: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कई सदस्य कोरोना वायरस (Coronavirus) के चपेट में आ गए हैं. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई टीम के 12 मेंबर कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए सदस्य क्रिकेटर है, या कोई सपोर्ट स्टाफ हैं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

बता दें कि चेन्नई की टीम को शुक्रवार से दुबई में प्रैक्टिस शुरू करनी थी लेकिन अब पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अब टीम का क्वारंटीन समय एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बीते 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टूर्नामेंट से हुए बाहर

गौरतलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 19 सितंबर को आयोजित होने वाला है. वहीं मैच से पहले चेन्नई के सदस्यों का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया जाना टीम के लिए बड़ी परेशानी कड़ी कर सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड