IPL 2020 Update: मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए नहीं मिली एनओसी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल-13 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से मना कर दिया. वेबासाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी के निदेशक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी.

मुस्ताफिजुर रहमान (Photo Credits: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल-13 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से मना कर दिया. वेबासाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी के निदेशक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. वहीं क्रिकेट संचालन के चेयरमैन अकरम खान ने इसके पीछे की वजह अक्टूबर-नवंबर में बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा बताई है. वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स हैरी गार्ने की जगह भरने के लिए रहमान में दिलचस्पी ले रही थी.

खान ने ढाका की वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम को बताया, "आईपीएल से प्रस्ताव था लेकिन हमारा टूर आने वाला है इसलिए हमने उन्हें एनओसी नहीं दी. वह हमारे लिए अहम क्रिकेटर हैं और यह आने वाली सीरीज भी हमारे लिए काफी अहम है." रहमान हालाकिं 2019 से बांग्लादेश के टेस्ट प्लान में शामिल नहीं हैं. उन्होंने आईपीएल में भी अपना आखिरी मैच 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: हरभजन सिंह ने ट्वीट कर बताया इस साल क्यों नहीं खेल रहे हैं आईपीएल

हैरी कंधे की चोट के कारण आईपीएल और विटालिटी ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं. वह बीते सीजन में आईपीएल में कोलकाता के लिए खेले थे. उनका अगले महीने ऑपरेशन होना है. हैरी की जगह कोलकाता को एक तेज गेंदबाज की दरकार थी और इसलिए उसने रहमान का रूख किया था जिन्हें आईपीएल का अनुभव भी है.

कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल