KKR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइ़डर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल 12 सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 में कोलकाता को और 9 में दिल्ली को जीत हासिल हुई है.

KKR hosts DC in IPL 2019 Match26. (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी. दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली (DC) ने सुपर ओवर में कोलकाता (KKR) को हराया था. कोलकाता (KKR) को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ-साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है. कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल (IPL) 12 सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 में कोलकाता (KKR) को और 9 में दिल्ली (DC) को जीत हासिल हुई है.

दोनों के बीच आठ मैच इडेन गार्डन्स में खेले गए हैं. जिसमें से 7 में कोलकाता (KKR) और दिल्ली (DC) केवल एक मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में एक बार फिर इडेन गार्डन्स पर कोलकाता (KKR) का पलड़ा भारी रहेगा. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें)

कोलकाता (KKR) ने इस सीजन में अबतक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है. टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं दिल्ली (DC) की टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड