KKR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइ़डर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल 12 सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 में कोलकाता को और 9 में दिल्ली को जीत हासिल हुई है.
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी. दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली (DC) ने सुपर ओवर में कोलकाता (KKR) को हराया था. कोलकाता (KKR) को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ-साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है. कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल (IPL) 12 सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 में कोलकाता (KKR) को और 9 में दिल्ली (DC) को जीत हासिल हुई है.
दोनों के बीच आठ मैच इडेन गार्डन्स में खेले गए हैं. जिसमें से 7 में कोलकाता (KKR) और दिल्ली (DC) केवल एक मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में एक बार फिर इडेन गार्डन्स पर कोलकाता (KKR) का पलड़ा भारी रहेगा. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें)
कोलकाता (KKR) ने इस सीजन में अबतक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है. टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं दिल्ली (DC) की टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

