IPL 2019: विराट कोहली ने RCB के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दिया बड़ा बयान

कप्तान ने 50 रन बनाकर और दो विकेट लेने वाले मोईन अली की करते हुए कहा, "मोईन शानदार कर रहे हैं. आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर गेंदबाजी में भी जान लगा रहे हैं. एक सीनियिर खिलाड़ी को इस तरह से जिम्मेदारी उठाते देखना हमेशा अच्छा लगता है. वह तारीफ के हकदार हैं."

विराट कोहली (File Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पिछले आठ मैचों में से सात में शिकस्त खा चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम को बाकी बचे मैचों में दबाव में धैर्य बनाए और हालात को ठंडे दिमाग से संभालने की जरूरत है. मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. कोहली ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेल दिखाया. गेंद से साथ भी हमने अच्छा किया. पहले छह ओवर हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने मध्यक्रम में अच्छी वापसी की."

मुंबई को आखिरी के दो ओवरों में 22 रनों की जरूरत थी. बेंगलोर ने 19वां ओवर पवन नेगी से करवाने का फैसला किया लेकिन हार्दिक पांड्या ने उनके ओवर में 21 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी. कोहली ने नेगी से ओवर कराने का समर्थन करते हुए कहा, "मैदान पर थोड़ी ओस थी, इसलिए तेज गेंदबाज को मौका देना रिस्की था. दुर्भाग्य से यह काम नहीं आया."

यह भी पढ़े: हार्दिक पांड्या के दम पर मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

कप्तान ने 50 रन बनाकर और दो विकेट लेने वाले मोईन अली की करते हुए कहा, "मोईन शानदार कर रहे हैं. आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर गेंदबाजी में भी जान लगा रहे हैं. एक सीनियिर खिलाड़ी को इस तरह से जिम्मेदारी उठाते देखना हमेशा अच्छा लगता है। वह तारीफ के हकदार हैं."

उन्होंने आगे आने वाले मैचों को लेकर कहा, "हम इसका आनंद लेना चाहते हैं जैसा कि पिछले दो मैचों में किया है. हम अपना संयम बनाए रखना चाहते हैं और दबाव में टीम को धैर्य बनाते हुए प्रदर्शन करने जरूरत है."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड