SRH vs MI, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs MI के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक दूसरे मैच के लिए आज 19वें मुकाबले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक दूसरे मैच के लिए आज 19वें मुकाबले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. बता दें कि हैदराबाद की टीम इस सीजन में काफी संतुलित रही है, तो वहीं सभी जानते हैं कि मुंबई अपने दिन किसी भी टीम को धूल चटाने का दम रखती है और उसने बीते मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को करारी मात देकर यह साबित भी कर दिया है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
हैदराबाद को यह मैच अपने घर में खेलना है और इस लिहाज से इस मैच में उसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है. डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और यही हैदराबाद की सफलता का अब तक का सबसे बड़ा कारण भी है. मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा जैसे तेज गेंदबाज हैं जो T20 प्रारुप के दिग्गज गेंदबाज माने जाते हैं.
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास वार्नर और बेयरस्टो के अलावा मनीष पांडे, युसूफ पठान, विजय शंकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. अगर हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो यह भी उसका मजबूत पक्ष है क्योंकि उसके पास कप्तान भुवनेश्वर कुमार के अलावा राशिद खान जैसा करिश्माई गेंदबाज भी हैं.
मुंबई की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी पिछले मैच में अच्छी चली थी. खासकर हार्दिक पांड्या ने अपना कमाल दिखाया था और आठ गेंदों पर 25 रन बनाए थे. शीर्ष क्रम और मध्यक्रम में उसके पास क्विंटन डी कॉक, कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, केरन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या के रूप में विकल्प हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

