IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
दोनों टीमों के आईपीएल के 12वें संस्करण में इस समय 11-11 मैचों में 10-10 अंक हैं.
नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के आईपीएल के 12वें संस्करण में इस समय 11-11 मैचों में 10-10 अंक हैं. लेकिन रन रेट के आधार पर पंजाब की टीम हैदराबाद से नीचे पांचवें नंबर पर है.
हैदराबाद को अपने पिछले मैच में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी है.
A look at the Playing XI for #SRHvKXIP pic.twitter.com/5Gk3sePxtE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2019
वहीं, दूसरी तरफ पंजाब को अपने पिछले मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने जीत के लिए 203 रनों का टारगेट रखा लेकिन इसके जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 185 रन ही बना सकी.
पंजाब टीम की रन रेट रेटिंग निगेटिव है और वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है. इस मैच में जीत दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करने में मदद करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

