SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक दूसरे मुकाबले में आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक दूसरे मुकाबले में आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें जब इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से शिकस्त दी थी और अब दिल्ली की नजरें उस हार का बदला चुकता करने पर लगी होगी.

पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम चाहेगी कि अब वह जीत की पटरी पर लौटे. ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियम्सन टीम में लौट सकते हैं. विलियम्सन के लौटने से टीम की बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगी, जो ज्यादातर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर पर ही निर्भर होती है.(मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: बेंगलोर के खिलाफ मिली हार से आहत रविचंद्रन अश्विन ने कहा- विराट टीम ने चतुराई भरी बल्लेबाजी की

दूसरी तरफ दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फॉर्म में लौट आए हैं. धवन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर दिल्ली को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. इसके अलावा टीम को अपने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 46 रन बनाए थे. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

हालांकि, दिल्ली के लिए जीत की लय कायम रखना आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद अपने घर में खेलेगी, जहां उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है. गेंदबाजी विभाग में ईशांत शर्मा, कगिसो रबादा और क्रिस मोरिस जबकि स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी. हैदराबाद की भी गेंदबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है. टीम के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: RCB के कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है वजह

संभावित टीमें इस प्रकार है-

सनराइजर्स हैदराबाद: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

दिल्ली कैपिटल्स: भुवनेश्वर कुमार(कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\