IPL 2019: दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- शिखर धवन का निडर होकर खेलना हमारी जीत में मदद कर रहा है

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट से अहम जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने माना कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का निडर होकर क्रिकेट खेलना उनकी टीम की काफी मदद कर रहा है.

शिखर धवन (File Photo)

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट से अहम जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने माना कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का निडर होकर क्रिकेट खेलना उनकी टीम की काफी मदद कर रहा है. धवन (56) और अय्यर (नाबाद 58) की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में हुए मुकाबले में पंजाब को हराया.

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "धवन ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई और इससे आने वाले बल्लेबाजों के लिए स्थिति आसान हो गई. हम चाहते हैं कि हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निडर होकर क्रिकेट खेलें और ऐसा ही हुआ. धवन इस सीजन की शुरुआत से निडर होकर खेल रहे हैं और इससे हमें बहुत मदद मिली है."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ मिली हार से निराश कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा- हमें बाकी बचे मैचों में जीत की लय पकड़नी होगी

श्रेयस अय्यर ने मुकाबले को जीतने पर भी अपनी खुशी जाहिर की. अय्यर ने कहा, "घरेलू मैदान पर तीन हार झेलने के बाद यह मैच जीतकर मैं बहुत खुश हूं. जिस तरह से हम खेले, वह देखकर हमें बहुत अच्छा लगा." इस दमदार जीत के बाद तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम के कुल 12 अंक हो गए हैं. वह रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस से पीछे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड