आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए शेन वॉटसन को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर आज खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

शेन वॉटसन (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर आज खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां बता दें कि वॉटसन ने आज मात्र 26 गेदों में 44 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली और चेन्नई को सधी हुई शुरुआत दिलाई.

बता दें कि आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिल्ली के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. धवन के अलावा पृथ्वी शॉ ने 24, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18, ऋषभ पंत ने 25 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 6 विकेट से रौंदा

मेजबान टीम द्वारा दिए गए 148 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में प्राप्त कर लिया. मेहमान टीम के लिए शेन वॉटसन के अलावा सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 30, केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने 27 और एमएस धोनी (MS Dhoni) ने नाबाद 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा (Amit Mishra) सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां अमित मिश्रा ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. अमित मिश्राके अलावा मेजबान टीम के लिए इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने एक विकेट हासिल किया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड