IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी भिडंत, सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी...

राजस्थान और हैदराबाद (Photo Credits : File Photo)

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. राजस्थान की टीम इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर है. उसके 11 मैचों में आठ अंक हैं. इस मैच में हालांकि राजस्थान को बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए इंग्लैंड रावना हो गए हैं.

हैदराबाद को भी अपने स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी. बेयरस्टो भी इंग्लैंड रवाना हो गए हैं. राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ और अजिंक्य रहाणे पर मुख्य रूप से बल्लेबाजी का दारोमदार होगा. रहाणे ने हाल ही में शतक जमा अपने फॉर्म में आने का परिचय दिया था. वहीं स्मिथ का बल्ला लगातार रन रन उगल रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से दिया मात, रोहित शर्मा को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड

पिछली जीत से उसे आत्मविश्वास मिलेगा. अगर उसके लिए अब कहीं चिंता का विषय है तो वह है गेंदबाजी. आर्चर की कमी को ओशाने थॉमस पूरी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है. ऐसी स्थिति में जयदेव उनादकट, श्रेयास गोपाल पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है. वहीं हैदरबाद की बात की जाए तो बेयरस्टो के जाने से उसकी बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है. हालांकि टीम के पास मार्टिन गुप्टिल जैसा खिलाड़ी है. वहीं नियमित कप्तान केन विलियम्सन भी इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे. ऐसे में हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत ही लग रही है.

गेंदबाजी में हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान हैं. इन दोनों से उम्मीद होगी कि यह बीते मैच को पीछे छोड़ राजस्थान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करें और टीम को एक बार फिर जीत के पटरी पर लाने में मदद करें.

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड