RR vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी.
IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी. जी हां दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में अपनी शुरुआती तीनों मैच हार चुकी हैं और अंकतालिका में निचले स्थानों पर चल रही हैं. बता दें कि अंकतालिका में राजस्थान का रन रेट ज्यादा है इसलिए वह बेंगलोर से ऊपर चल रही है.
बता दें कि बेंगलोर की टीम को रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 118 रनों से करारी शिकस्त दी थी. वहीं मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने राजस्थान को पटखनी दी थी. बता दें कि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने राजस्थान के सामने 176 रनों का आईपीएल के हिसाब से औसत लक्ष्य रखा था. राजस्थान ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वह आठ रनों से मैच हार गई. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
वहीं पंजाब के खिलाफ मैनकाडिंग विवाद के बाद से राजस्थान के जोस बटलर अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए हैं तो वहीं अजिंक्य रहाणे भी प्रभावी नहीं रहे. बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लौटे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ भी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसी कारण राजस्थान की टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.
आज के मैच में अपने डूबते जहाज को बचाने के लिए राजस्थान ऑस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर को मौका दे सकता है जिन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. टर्नर ने हाल ही में भारत में खेली गई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर हैं. टीम उन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की बात की जाए तो विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर को हैदराबाद से मिली हार को भुलकर आगे के मैचों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा. कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के होने के बाद भी टीम बल्लेबाजी में ज्यादा कुछ कर नहीं पाई है.
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 118 रन से हराया, नबी ने 4 विकेट लिए
संभावित टीम इस प्रकार है-
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कुल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

