RR vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs KKR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में रविवार शाम को राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होना है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में रविवार शाम को राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होना है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को करारी मात दी थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो मेजबान टीम ने भी अपने पिछले मुकाबले में बेंगलोर के खिलाफ ही जीत दर्ज की थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि इस मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी होगा, क्योंकि उसने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलोर के खिलाफ जीत तरीके से जीत हासिल की थी उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. कोलकाता ने आंद्रे रसेल की 13 गेंदों पर खेली गई 48 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को तब मात दी थी जब लग रहा था कि बेंगलोर मैच अपने नाम कर ले जाएगी. इस मैच ने साबित किया है कि कोलकाता कहीं से भी मैच का पासा पलट सकती है. मेहमान टीम के पास शीर्ष क्रम में क्रिस लिन जैसा बल्लेबाज है तो वहीं निचले क्रम में रसेल जैसा मैच फिनिशर.

यह भी पढ़ें- RR vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इस भारी भरकम बल्लेबाजी क्रम के सामने राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण को संभल कर और बेहद कड़ी रणनीति के साथ उतरना होगा. पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने बेंगलोर को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था. श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के विकेट लेकर बेंगलोर की कमर तोड़ दी थी. यह गेंदबाज अपनी फिरकी से कोलकाता के लिए भी सिरदर्द साबित हो सकता है. गोपाल के साथ देने के लिए राजस्तान के कृष्णप्पा गौतम हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर इस मैच में अहम किरदार निभा सकते हैं.

बल्लेबाजी में कप्तान रहाणे और जोस बटलर के अलावा टीम को उम्मीद होगी की स्टीवन स्मिथ एक बड़ी पारी खेलें. शुरुआती मैचों में असफल रहने के बाद स्मिथ ने बेंगलोर के खिलाफ अहम 38 रन बनाए थे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं अगर कोलकाता की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसके पास किसी भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने का दम है. उसकी ताकत सुनील नरेन, पीयूष चावला और कुलदीप यादव की स्पिन तिगड़ी है जो मध्य के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने के साथ ही विकेट भी निकालते हैं. तेज गेंदबाजी में टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन, आंद्रे रसेल के विकल्प हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड