IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का बारहवां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है.

CSK VS RR (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का बारहवां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. मैच रात 8 बजे से शुरू होगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक बदलावा किया है. अनुभवी हरभजन सिंह की जगह मिशेल सेंटनर को मौका दिया गया है.

दूसरी ओर, मेहमान टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया. बता दें कि मौजूदा चैम्पियन चेन्नई दो मैचों में जीत दर्ज करके तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली राजस्थान को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें- CSK vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

टीम:

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल.

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वैन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, इमरान ताहिर.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट