IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का दिया न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ भिडंत है.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ भिडंत है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स को अपनी आखिरी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी. ज्ञात हो कि राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए उतर रही है.

यह भी पढ़ें- MI vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा के अलावा क्विटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवा ईशान किशन, केरन पोलार्ड, और हार्दिक पांड्या पर होगी तो वहीं गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, क्रुणाल पांड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर के कंधो पर होगी.

वहीं मेहमान टीम को आज बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, जोस बटलर, और बेन स्टोक्स से काफी उमीदें होंगी. गेंदबाजी में राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और श्रेयस गोपाल जैसे शानदार गेंदबाज है.

यह भी पढ़ें- MI vs RR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें MI vs RR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड