IPL 2019: ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 116 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन का लक्ष्य रखा है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन का लक्ष्य रखा है.

मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए आज कोई भी बल्लेबाज मैदान में टिककर धैर्यपूर्वक नहीं खेल पाया. टीम के लिए सर्वाधिक रनों का योगदान युवा बल्लेबाज रियान पराग ने 50 रनों का दिया. पराग के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 02, संजू सैमसन ने 05, लियाम लिविंगस्टोन ने 14, महिपाल लोमरोर ने 08, श्रेयस गोपाल ने 12, स्टुअर्ट बिन्नी ने 0, कृष्णप्पा गौतम ने 06, ईश सोढ़ी ने 06, वरुण एरॉन ने नाबाद 03 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- RR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पारी की शुरुआत करते हुए मेहमान टीम को लगातार शुरूआती झटके दिए. जिससे राजस्थान की बल्लेबाजी शुरुआत में ही बिखर गई. दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए. शर्मा के अलावा अमित मिश्रा ने भी मात्र 17 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. ट्रेंट बाउल्ट को दो विकेट मिला, वहीं संजू सैमसन को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा `142 रनों का टारगेट, अब्दुल समद ने खेली धमाकेदार; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड