क्रिकेट

IPL 2019: क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी पर भारी पड़ा स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को पांच विकेट से रौंदा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है.

IPL 2019: क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी पर भारी पड़ा स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को पांच विकेट से रौंदा
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है.

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 162 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते ही पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मेहमान टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ के अलावा रेयान पराग ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 12, संजू सैमसन ने 35, बेन स्टोक्स ने 0, एश्टन टर्नर ने 0 और स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 07 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्विंटन डी कॉक ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 162 रन का लक्ष्य

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन सफलताएं हासिल की. राहुल चाहर के अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).