IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने 12 गेदों में नाबाद दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रनों की शानदार पारी खेली. आर्चर के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 34, संजू सैमसन ने 22, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 02, बेन स्टोक्स ने 11, रियान पराग ने 47, स्टुअर्ट बिन्नी ने 11, श्रेयस गोपाल ने 18 और जयदेव उनादकट ने नाबाद 0 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 176 रन का लक्ष्य
मेजबान टीम कोलकाता के लिए आज अनुभवी भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. चावला के अलावा सुनील नरेन ने दो, आंद्रे रसेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

