क्रिकेट

IPL 2019: फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

IPL 2019: फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं और इत्तेफाक यह भी है कि यह दोनों अपने चौथे खिताब के लिए भी आज लड़ रही हैं. बता दें कि इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के फाइनल मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

चेन्नई को एक ऐसी टीम माना जाता है जो ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाती है. वहीं मुंबई को धीमी शुरुआत करने वाली टीम के तौर पर देखा जाता है. मुंबई ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की तो चेन्नई शुरू से अंकतालिका में पहले स्थान पर थी और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई थी. मुंबई ने बाद में चेन्नई को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया.

टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).