IPL 2019: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

आज के मैच में मेहमान टीम मुंबई इंडियंस जहां इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ नाइट राइर्डस के सामने खुद को इस दौड़ में शामिल करने की चुनौती होगी. तीन बार की विजेता मुंबई इस समय अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. मुंबई ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी.

यह भी पढ़ें- KKR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं कोलकाता अच्छी शुरुआत के बाद से पटरी पर से उतर गई है. कोलकाता को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में एक और हार उसकी प्लेऑफ में संभावनाओं को लगभग खत्म कर देगी. पिछले मैच में कोलकाता को राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी. इस मैच में सिर्फ कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला चला था जिन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, बरिंदर शरण, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, रोबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, हैरी गुर्ने, संदीप वॉरियर.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू