आईपीएल 2019: हार्दिक पांड्या के दम पर मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

मुंबई ने 19 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हार्दिक ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद पर 37 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली. मुंबई (MI) ने लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से बैंगलोर (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के खिलाफ बैंगलोर (RCB) की यह लगातार सातवीं हार है। उसे पिछली जीत 2012 में मिली थी. इस जीत के साथ ही मुंबई के 10 अंक हो गए हैं और वो आईपीएल (IPL 2019) के प्वाइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली बैंगलोर (RCB) की 8 मैचों में यह सातवीं हार है और वह दो अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर मौजूद है.

मुंबई (MI) ने 19 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हार्दिक ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद पर 37 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

मोईन अली ने एक ही ओवर में मुंबई (MI) को दो झटके दिए. उन्होंने पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को फिर  क्विंटन डि कॉक को आउट किया. 8वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को पहला झटका लगा. मोईन अली ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 28 रन के निजी स्कोर पर आउट किया.

इससे पहले बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए. उसके लिए एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) और मोइन अली ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. डिविलियर्स (AB de Villiers) ने 75 और मोइन ने 50 रन बनाए. मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने चार विकेट लिए.

जेसन और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एक-एक सफलता मिली. एक बल्लेबाज रन आउट हुआ.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड