IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी, हरभजन सिंह, केदार जाधव और मुरली विजय ने किया डांस, देखें Video
इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी, हरभजन सिंह, केदार जाधव और मुरली विजय डांस और मस्ती करते देखे जा सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (IPL 2019) की शुरुआत अगले हफ्ते से हो रही है. इस बीच एक नया वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी एक एड की शूटिंग के दौरान डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी (MS Dhoni), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), केदार जाधव (Kedar Jadhav) और मुरली विजय (Murali Vijay) डांस और मस्ती करते देखे जा सकते हैं. इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
बता दें कि एमएस धोनी, केदार जाधव आईपीएल 2019 के लिए शुक्रवार शाम तो हरभजन सिंह शनिवार को चेन्नई पहुंचे. चेन्नई सुपर किंग्स के ये खिलाड़ी एक सॉफ्ट ड्रिंक के एड की शूटिंग के लिए आए थे. तभी सीएसके के थीम सॉन्ग बजने पर ये सभी डांस और मस्ती करने लगे. यह भी पढ़ें- IPL 2019: आईपीएल को लेकर कप्तान कोहली ने लिया बड़ा फैसला, कहा- कितने मैच खेलने हैं, यह फैसला खिलाड़ी खुद करेगा
देखें वीडियो-
गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है. इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. मैच के लिए टिकटों की बिक्री 16 मार्च से शुरू हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

