MI vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें MI vs SRH के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

रोहित शर्मा और केन विलियम्सन (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद इस समय अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

इस मैच में हैदराबाद की परेशानी यह है कि वह अपने सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वार्नर के बिना मैदान पर उतर रही है. वार्नर विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. जाते-जाते भी उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी. टीम की बल्लेबाजी अब कप्तान केन विलियम्सन पर निर्भर करेगी. अभी तक बाहर बैठे मार्टिन गप्टिल को वार्नर के जाने के बाद मौका मिल सकता है. गुप्टिल में वो काबिलियत है कि वह वार्नर की कमी को पूरा कर सकते हैं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- MI vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं अगर मुंबई की बात की जाए तो मुंबई को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. आज के मैच में मेजबान टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के पास हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड जैसे दिग्गज हिटर हैं जो बड़ा स्कोर टांगने और उसे हासिल करने को बेहद आसान बना देते हैं. पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ 34 गेंदों में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. मुंबई की गेंदबाजी उसकी ताकत है. जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा T20 के दिग्गज हैं. वहीं हार्दिक पांड्या और पोलार्ड लगातार अच्छा योगदान दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड