IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से मुंबई की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं जबकि पंजाब की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में हैं।

पंजाब और मुंबई (Photo Credit- File Photo)

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)  के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने की वजह से मुंबई की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं जबकि पंजाब (KXIP)  की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में हैं।

पंजाब (KXIP) ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है। पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद (SRH) को मात दे अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं मुंबई (MI) की टीम इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। यह भी पढ़े-IPL 2019 : आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत

घर में खेलने के कारण मुंबई का इस मैच में पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ियों को पंजाब के खिलाफ एक ईकाई के तौर पर खेलना होगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आगे से टीम का नेतृत्व करना होगा।

मुंबई के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है। सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखा पाए हैं। वह अंत में आकर पारी में तेजी से रन बनाते हैं और टीम को मजबूत स्कोर प्रदान कर रहे हैं। इस मैच में हार्दिक की कोशिश इसी तरह के प्रदर्शन की होगी।

वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। हालांकि इस बात को ध्यान रखना होगा कि पंजाब ने जिस तरह की स्थिति-चेन्नई और पंजाब में बल्लेबाजी की है वह बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं थीं।

वहीं वानखेड़े की विकेट पर स्ट्रोक लगाना आसान होगा। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह दोनों वानखेड़े की विकेट पर बल्लेबाजी के लिए उतारू होंगे।

Share Now

संबंधित खबरें

Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift Rumours: क्या हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच सब ठीक चल रहा है? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड