MI vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें MI vs KKR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. कोलकाता और हैदराबाद ने लीग में अब तक 13-13 मैच खेले हैं.

रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक (Photos Credits: IANS)

IPL 2019: आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. कोलकाता और हैदराबाद ने लीग में अब तक 13-13 मैच खेले हैं. दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मैच जीते हैं और 7-7 मैच हारे हैं. हालांकि बेहतर रनरेट के कारण हैदराबाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स का आज लीग मैच का अंतिम मैच है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब ने अपने घर में खेले गए इस मुकाबले में छह विकेट पर 183 रनों का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार 65 और क्रिस लिन ने 46 रनों की पारी खेली और अब टीम को उनसे मुंबई के खिलाफ भी ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- MI vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दूसरी तरफ पहले ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी मुंबई इंडियंस अंक तालिका में अपनी स्थिति मबजूत करना चाहेगी. मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मैच को जीतकर प्लेऑफ में कदम रखा है. प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टीम कोलकाता के साथ होने वाले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

दोनों टीमें इस सीजन में जब पिछली बार आमने-सामने हुई थी तो कोलकाता ने मुंबई को 34 रनों से मात दी थी. उस मैच में शुभमन गिल ने 76, क्रिस लिन ने 54 और आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. टीम को इनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23 और 24 अप्रैल को रहेगा ब्लॉक; यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें डायवर्जन रूट