आईपीएल 2019: केएल राहुल का धमाकेदार शतक, पंजाब ने मुंबई को दिया 198 रन का लक्ष्य

पंजाब के लिए सर्वाधिक रन लोकेश राहुल (नाबाद 100) ने बनाए. उन्होंने 64 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 36 गेंदों में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली.

लोकेश राहुल (File Photo)

नई दिल्ली. पंजाब (KXIP) ने मुंबई को जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य दिया है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 197 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पंजाब के लिए सर्वाधिक रन लोकेश राहुल (नाबाद 100) ने बनाए. उन्होंने 64 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 36 गेंदों में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने की वजह से मुंबई की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं जबकि पंजाब की कमान रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के हाथों में हैं. रोहित (Rohit Sharma) को दाहिने पांव में मांसपेशियों में खिंचाव है. उन्हें मंगलवार को अभ्यास के दौरान यह समस्या हुई थी. यह भी पढ़े-IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

बता दें कि पंजाब (KXIP) लगातार 3 जीत के बाद उतरी है. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है. आईपीएल (Indian Premier League) 12 के प्वाइंट टेबल में पंजाब तीसरे स्थान पर है. वहीं, मुंबई की टीम 5वें स्थान पर बनी हुई है.

ज्ञात हो कि दोनों टीमों की आईपीएल (Indian Premier League) में अब तक 23 मैचों में टक्कर हुई है. जिसमें से मुंबई (MI) ने 12 मैच अपने नाम किए जबकि पंजाब (KXIP) ने 11 मैच में बाजी मारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift Rumours: क्या हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच सब ठीक चल रहा है? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड