आईपीएल 2019: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मुजीब उर रहमान और डेविड मिलर को बाहर कर पंजाब ने सैम कुरैन और एंड्रयू टाई को मौका दिया है।
मोहाली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में उतर रही हैं जहां कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों का यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मुजीब उर रहमान और डेविड मिलर को बाहर कर पंजाब ने सैम कुरैन और एंड्रयू टाई को मौका दिया है। यह भी पढ़े-KKR vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
कोलकाता ने पिछले मैच की तुलना में इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें :
पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरैन, अर्शदीप नाथ, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन।
कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, रोबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, हैरी गुर्ने, संदीप वॉरियर।
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

