क्रिकेट

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 160 रन का लक्ष्य, क्रिस लिन ने लगाया अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 38वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 160 रन का लक्ष्य, क्रिस लिन ने लगाया अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 38वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य रखा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) ने सर्वाधिक 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लिन के अलावा सुनील नरेन ने 25, शुभमन गिल ने 03, नीतीश राणा ने 11, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 06, रिंकु सिंह ने 30, आंद्रे रसेल ने 15, पीयूष चावला ने 04, पृथ्वी राज ने 0 और केसी करियप्पा ने नाबाद 09 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के उपर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. खलील अहमद के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने दो, संदीप शर्मा और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).