क्रिकेट

IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की उड़ी धज्जियां, कोलकाता ने बैंगलोर को पांच विकेट से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए बैंगलोर को इस सीजन में पहली जीत से फिर महरूम कर दिया है.

IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की उड़ी धज्जियां,  कोलकाता ने बैंगलोर को पांच विकेट से दी मात
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए बैंगलोर को इस सीजन में पहली जीत से फिर महरूम कर दिया है. जी हां बैंगलोर द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम ने 19.1 ओवर में प्राप्त कर लिया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज कैरेबियन स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने मात्र 13 गेदों में सात छक्के और एक चौके की मदद से 48 की रनों की नाबाद साहसिक पारी खेली. रसेल के अलावा क्रिस लिन ने 43, नीतीश राणा ने 37, रॉबिन उथप्पा ने 33, सुनील नरेन ने 10, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 19 और शुभमन गिल ने नाबाद 3 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स ने लगाए शानदार अर्धशतक, कोलकाता को मिला 206 रनों का लक्ष्य

मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज नवदीप सैनी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 34 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. सैनी के अलावा पवन नेगी ने भी दो विकेट प्राप्त किए हालांकि वो काफी महंगे साबित हुए. इन दोनों गेदबाजों के अलावा युजवेंद्र चहल ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).