KKR vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 29वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में इस साल की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक दूसरे से भिड़ेगी.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 29वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में इस साल की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक दूसरे से भिड़ेगी. बता दें कि चेन्नई सात मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर चोटी पर कायम है. वहीं, कोलकाता सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंकों की बदौलत दूसरे नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने होंगी. गुरुवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मेजबान चेन्नई ने कोलकाता को सात विकेट से करारी मात दी थी.
चेन्नई की धीमी पिच पर कोलकाता की टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) के अर्धशतक की मदद से नौ विकेट पर 108 रन ही बना पाई थी, जिसे चेन्नई ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. कोलकाता अब अपने घर में चेन्नई से उस हार का बदला लेना चाहेगी. हालांकि, मेजबान टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि इस मैदान पर उसे अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
टीम सात विकेट पर 178 रन बनाने के बावजूद इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई. ऐसे में चेन्नई की बेहतरीन बल्लेबाजी के आगे टीम के गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा. दूसरी तरफ, विजय रथ पर सवार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. खुद कप्तान धोनी इस समय टीम लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. इसके अलावा फॉफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, शेन वाटसन और केदार जाधव भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
गेंदबाजी में दीपक चाहर इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चाहर इस सीजन में अबतक 10 विकेट चटकाकर दूसरे सर्वोच्च टेकर गेंदबाज हैं. स्पिन विभाग में अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने अबतक बखूबी अपने अनुभव का फायदा उठाया है. भज्जी चार मैचों में अब तक सात विकेट झटक चुके हैं.
संभावित टीमें इस प्रकार है-
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: नो बॉल विवाद पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कहा- चेन्नई को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक हो रहे हैं धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

