IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जॉनी बेयरस्टो को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में खेले गये दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से पराजित करते हुए इस मैच कको अपने नाम कर लिया है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में खेले गये दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से पराजित करते हुए इस मैच कको अपने नाम कर लिया है.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां बता दें की आज बेयरस्टो ने मात्र 28 गेदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात
बता दें कि आज के मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 43 रनों की उम्दा पारी के बदौलत मेहमान टीम के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था. 130 रनों के जवाब में मैदान पर उतरी हैदराबाद की टीम बेयरस्टो के शानदार 48 रनों के बदौलत इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में प्राप्त कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

