IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार का ठीकरा कप्तान केन विलियम्सन गेदबाजों पर फोड़ा

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने कहा कि नियमित अंतराल पर विकेट न लेने के कारण उनकी टीम मैच हार गई.

केन विलियम्सन (Photo Credit: Getty Images)

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने कहा कि नियमित अंतराल पर विकेट न लेने के कारण उनकी टीम मैच हार गई. हैदराबाद को शनिवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में राजस्थान ने सात विकेट से करारी शिकस्त दी. मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 160 रन बनाए थे.

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, "मैच काफी कठिन रहा. हमने मुकाबला करने लायक स्कोर बनाया था, लेकिन उन्होंने हमसे अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने हाथ में विकेट रखे और हम ब्रेकथ्रू लेने में कामयाब नहीं हो पाए. हमारे लिए अपनी गलतियों से सीखना महत्वपूर्ण है, हमें यकीन है कि हम बेहतर कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें- DC vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

हैदराबाद के कप्तान ने अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए मनीष पांडे की भी प्रशंसा की. विलियम्सन ने कहा, "मनीष पांडे खुलकर खेल रहे हैं. उन्होंने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं और उम्मीद है कि वह इसे आगे भी जारी रखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू