क्रिकेट

IPL 2019: मनीष पांडे और डेविड वार्नर ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 176 रन का लक्ष्य

मनीष पांडे (नाबाद 83) और डेविड वार्नर (57) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.

IPL 2019: मनीष पांडे और डेविड वार्नर ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 176 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: मनीष पांडे (नाबाद 83) और डेविड वार्नर (57) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांच रन के अंदर ही जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट गंवा दिया. बेयरस्टो को हरभजन सिंह ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया.

बेयरस्टो के आउट होने के बाद पांडे और वार्नर ने दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला. हरभजन ने 120 के स्कोर पर वार्नर को अपना दूसरा शिकार बनाया. वार्नर धोनी के हाथों स्टंप हुए. उन्होंने 45 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. वार्नर के आउट होने के बाद पांडे ने विजय शंकर (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े.

यह भी पढ़ें- CSK vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

शंकर टीम के 167 के स्कोर पर दीपक चाहर की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए. उन्होंने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. पांडे ने 49 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए. यूसुफ पठान चार गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे. चेन्नई की ओर से हरभजन ने दो और दीपक ने एक विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).