IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए हरभजन सिंह को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत में अहम देने वाले स्टार स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

हरभजन सिंह (Photo Credit: PTI)

IPL 2019: आईपीएल (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 22 रनों से हराते हुए इस सीजन की चौथी सफलता हासिल कर ली है. इसी के साथ ही चेन्नई की टीम एक बार फिर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत में अहम देने वाले स्टार स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें की आज हरभजन सिंह ने अपने चार ओवरों के स्पेल में मात्र 17 रन खर्च करते हुए पंजाब के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल का महत्वपूर्ण विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के शेरों ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से दी मात

इससे पहले आज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान टीम के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए लोकेश राहुल और सरफराज ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली मगर वह भी जाब की हार को टाल नहीं सके.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम