आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. संदीप लामिछाने के स्थान पर कीमो पॉल टीम में आए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण में शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली इस मैच में जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी तो वहीं कोलकाता हार के क्रम को यहीं रोकने की कोशिश करेगी. दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी थी तो वहीं कोलकाता को चेन्नई ने हराया था.
दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. संदीप लामिछाने के स्थान पर कीमो पॉल टीम में आए हैं. वहीं कोलकाता ने तीन बदलाव किए हैं. सुनील नरेन, हैरी गर्नले और क्रिस लिन को बाहर जाना पड़ा है. इनके स्थान पर लॉकी फग्र्यूसन, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथवेट टीम में आए हैं. यह भी पढ़ें- KKR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइ़डर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
टीमें :
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथलवेट
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

