IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 50वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला इस सीजन की सबसे सफल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 50वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला इस सीजन की सबसे सफल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि दोनों ही टीमें अंकतालिका में 16-16 अंको के साथ पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं. दिल्ली कैपिटल्स जहां अपने रन औसत के वजह से टॉप पर है वहीं धोनी सेना दूसरे नंबर पर बनी हुई है. आज के मैच में दोनों ही टीमों की कोशिश पहले स्थान को अपने पास रखने के लिए होगी.

यह भी पढ़ें- CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दिल्ली ने छह सीजन के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस युवा टीम ने खेल के सभी क्षेत्रों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने आप को साबित किया है. टीम के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं.

वहीं चेन्नई के पास T20 के बड़े नाम शेन वाटसन, ड्वायन ब्रावो, सुरेश रैना, धोनी हैं. इस सीजन में वाटसन का बल्ला ज्यादा कुछ नहीं कर पाया है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 96 रनों की पारी खेल उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे. धोनी पूरे सीजन कमाल की फॉर्म में हैं. उनका फॉर्म में होना दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हो सकता है.

यह भी पढ़ें- CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें CSK vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

संभावित टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड